रायपुर:स्कूल वैन से गिरी बच्ची, CCTV फुटेज आया सामने, NSUI ने घेरा DEO दफ्तर, प्रबंधन ने कहा-थोड़ी सी तो लगी है

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते दिनों टाटीबंध के कृष्णा किड्स स्कूल की केजी टू की बच्ची हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बची। पांच साल की मासूम टाटीबंध चौक पर स्कूल वैन का गेट खुलने से गिर गई थी, जिससे कोई बड़ी घटना हो सकती थी। अब इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस गैर जिम्मेदाराना घटना को लेकर बच्ची के अभिभावकों ने आमानाका थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। इसके बाद वो जमानत पर बाहर छूट गया।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बच्ची वेन के गेट से गिर जाती है। इस दौरान पीछे से एक बाइक सवार युवक और लोगों चिल्लाने पर बस चालक गाड़ी को रोकता है और बच्ची को वापस बस में बैठाकर ले जाता है। हादसे के विरोध में एनएसयूआई गुरुवार को डीईओ कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ता जिला शिक्षा अधिकारी का घंटों इंतजार के बाद न मिलने पर नाराज होकर वापस लौट गए थे । अधिकारियों ने मंगलवार शाम तक करवाई कर जवाब देने का आश्वासन दिया था। इस मामले में एनएसयूआई के छात्र नेताओं का कहना है की ना तो हमें जबाव दिया गया न ही अधिकारियों द्वारा हमारा फोन उठाया गया । कोई जवाब न मिलने के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने DEO कार्यालय का घेराव किया और लापता DEO की खबर देने पर उचित इनाम का पोस्टर चिपका दिए। घंटो हंगामे और नारेबाजी के बाद 3 दिन से लापता डीईओ कार्यालय पहुंचे और पुनः एनएसयूआई को जल्द से जल्द करवाई करने का आश्वासन दिया
26 तारीख तक कार्रवाई की मांग
एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने बताया ऐसे बड़ी लापरवाही के बाद भी जिला शिक्षा अधिकारी मिलने के लिए राजी नहीं है और घटना के 3 दिन बाद अब तक कोई करवाई ना होने पर नाराजगी जाहिर किया। उन्होंने आगे बताया कि हम डीईओ सर से मिलकर इस विषय में चर्चा कर 26 तारीख तक कार्रवाई करने का मांग की है। अगर इस मामले पर जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई तो एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी। घेराव में प्रदेश सचिव कुनाल दुबे,मोनू तिवारी, अंकित शर्मा चिरंजीवी टंडन, हरीश पटनायक , पुनेश्वर लहरे , गावेश साहू , अनुज शुक्ला, विकाश पांडे , रजत ठाकुर , धनंजय कोसले आदि उपस्थित थे।
स्कूल प्रबंधन ने कहा- थोड़ी सी तो चोट लगी है
पालक घटना को लेकर स्कूल मैनेजमेंट से शिकायत की। इस पर स्कूल के संचालक और प्राचार्य गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि ‘थोड़ी सी तो चोट लगी है’। चर्चा है कि स्कूल प्रबंधन ने मामले से अपना पल्ला झाड़ते हुए ड्राइवर को नौकरी से बाहर निकाल दिया है।



