छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर: अनुकंपा नियुक्ति की मांग में महिला ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा के घर के बाहर फिनाइल पी, अस्पताल में भर्ती

रायपुर। दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी अनुकंपा संघ की महिला प्रदर्शनकारी ने रायपुर में डिप्टी सीएम और पंचायत मंत्री विजय शर्मा के घर के बाहर अपने हक की मांग को लेकर फिनाइल पी ली। महिला को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे की है। जांजगीर-चांपा जिले की अश्वनी सोनवानी, जो जिला यूनियन की अध्यक्ष भी हैं, अपने बच्चों के साथ धरने पर बैठी थीं। भास्कर के वीडियो में दिख रहा है कि जब पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंचीं, तो अश्वनी ने कहा, “जब जबरदस्ती करोगे, तो फिनाइल पी लेंगे।” इसके बाद उन्होंने फिनाइल की बोतल निकालकर ऊपर से पीने की कोशिश की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भाजपा सरकार ने चुनाव में वादा किया था, लेकिन अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। दिवंगत पंचायत शिक्षाकर्मी संघ की महिलाएं और परिजन पिछले 307 दिनों से अनुकंपा नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

महिला की बेटी ने कहा, “मैं और मेरा छोटा भाई पिछले दो दिन से रायपुर में मां के साथ हैं। 2017 में पापा की मौत हो गई थी। उसके बाद से घर में वित्तीय समस्याएं हैं।”

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह आंदोलन पहले भी जारी था। कांग्रेस शासन में भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। अब भाजपा की सरकार बनने के 2 साल बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

कांग्रेस ने इस घटना पर सरकार की असंवेदनशीलता को लेकर सवाल उठाया है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button