छत्तीसगढ़

बालोद के एकलव्य स्कूल में छात्र ने की आत्महत्या : मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

बालोद, 10 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।

मृतक छात्र की पहचान विनय कुमार (पिता कामता राम) के रूप में हुई है। वह ग्राम रीवागहन खेरथा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह विनय पीटी में शामिल होने नहीं गया था। पीटी से लौटने के बाद अन्य छात्रों ने उसे विद्यालय के कमरा नंबर 16 में फंदे पर लटका देखा।

घटना की जानकारी मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की सूचना मिलने पर सहायक आयुक्त भी विद्यालय पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली।

फिलहाल छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छात्र के करीबियों से पूछताछ के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button