छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने फोन पर शशिकांत से की बात: 10 साल पुरानी बीमारी के इलाज की जगी उम्मीद; एम्स भेजा, 4 लाख सहायता

धमतरी, 10 सितंबर 2026

धमतरी के नगरी वनांचल निवासी शशिकांत भरत करीब 10 साल पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद वे लकवाग्रस्त हो गए और लंबे समय से बिस्तर पर थे।

शशिकांत ने बेहतर इलाज के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मदद की गुहार लगाई थी। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद सीएम साय ने खुद फोन पर शशिकांत से बात की और बेहतर उपचार का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री की पहल के बाद जिला प्रशासन ने शशिकांत को बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजा, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी दी गई है।

इलाज की नई उम्मीद मिलने के बाद शशिकांत ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन का आभार जताया। उनके परिवार में भी अब बेहतर उपचार को लेकर उम्मीद जगी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button