अपराधछत्तीसगढ़
Trending

गांजा तस्करी में सगी बहनें गिरफ्तार: नाम बदलकर कर रहीं थीं सप्लाई, पुलिस ने 15.78 लाख की संपत्ति की जब्त

बिलासपुर। बिलासपुर में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरकंडा क्षेत्र में ACCU और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में शामिल दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से नाम बदलकर अलग-अलग इलाकों में मादक पदार्थ की सप्लाई कर रही थीं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पाटलीपुत्र नगर और राजकिशोर नगर इलाके में दो महिलाएं गांजा बेच रही हैं। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की, जहां दोनों महिलाएं स्कूटी और कार में गांजा रखकर बिक्री करते हुए पकड़ी गईं।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 6 किलो गांजा, 5,98,030 रुपए नकद, 2 मोबाइल, 2 घड़ी, 2 स्कूटी और 1 कार जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 15.78 लाख रुपए आंकी गई है।

पूछताछ में मुख्य आरोपी मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी ने बताया कि इस्तेमाल की जा रही कार उसके एक परिचित की है। दोनों बहनें गांजा बिक्री से मिली रकम से स्कूटी खरीदकर उसी के जरिए सप्लाई और वितरण का काम कर रही थीं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मादक पदार्थ से जुड़े मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • मानकी केंवट उर्फ विनिता जोशी (30 वर्ष)
  • सुदामा केंवट उर्फ रानी यादव (40 वर्ष)

दोनों आरोपी मूल रूप से जयराम नगर, मस्तूरी की रहने वाली हैं और वर्तमान में सरकंडा क्षेत्र में रह रही थीं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button