बिहारराष्ट्रीय
Trending

बिहार में नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण: सम्राट चौधरी बने 24वें मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम ने भी ली शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब एनडीए गठबंधन की नई सरकार के तहत सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस बार के शपथ ग्रहण समारोह में केवल तीन नेताओं ने ही शपथ ली। मुख्यमंत्री के साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

समारोह में बड़े नेता रहे मौजूद

भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

33 मंत्री पद अभी खाली

नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किए जाने की संभावना है, क्योंकि फिलहाल कैबिनेट में 33 मंत्री पद खाली रखे गए हैं।

संपत्ति का ब्यौरा भी चर्चा में

सम्राट चौधरी द्वारा चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 11.34 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है।
उनके पास नकद, बैंक जमा, सोना, म्यूचुअल फंड और जमीन-जायदाद सहित कई चल-अचल संपत्तियां हैं, जबकि उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है।

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है और आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार पर सभी की नजरें टिकी हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button