छत्तीसगढ़
Trending

शादीशुदा महिला ने ढाई महीने की बच्ची को छोड़ महानदी पुल से लगाई छलांग, नदी में मिला शव – बुजुर्ग महिला की लाश भी बरामद

रायपुर/आरंग। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संतोषी नगर निवासी स्वाति त्रिवेदी (27) ने सोमवार सुबह आरंग के पारागांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर बने महानदी पुल से छलांग लगा दी थी। घटना के करीब 24 घंटे बाद मंगलवार सुबह उसका शव नदी में तैरता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

ढाई महीने की बच्ची को छोड़ गई मां
थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि स्वाति की शादी दो साल पहले हुई थी और उसकी ढाई महीने की एक बच्ची है। स्वाति का मायका ग्राम पारागांव में है और वह रक्षाबंधन मनाने मायके आई हुई थी। रविवार को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग उससे मिलने पहुंचे थे और उसी दिन वापस लौट गए थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे स्वाति घर से स्कूटी लेकर निकली थी। पुल पर उसकी स्कूटी और दुपट्टा मिला था। इसके बाद से पुलिस और गोताखोर टीम तलाश में जुटी थी।

बुजुर्ग महिला का शव भी मिला
तलाश के दौरान पुलिस को नदी में एक अन्य महिला की लाश भी मिली। उसकी पहचान चंपा चंद्राकर (78) निवासी बेमचा, जिला महासमुंद के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि चंपा 15 अगस्त को घर से बिना बताए निकल गई थी। पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

फिलहाल पुलिस स्वाति की आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button