Chhattisgarh

प्रदेश में पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए समर्पित रहे जागेश्वर यादव:- वित्त मंत्री ओपी चौधरी



*पद्म श्री से सम्मानित किए जाने पर ओपी ने दी बधाई*

रायगढ़ :-  बिरहोर के भाई के नाम से प्रसिद्ध  छत्तीसगढ़ जशपुर निवासी जागेश्वर यादव  को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कर कमलों पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर विधायक रायगढ़ एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस उपलब्धि के लिए अनंत शुभकामनायें देते हुए कहा जागेश्वर यादव का जीवन प्रदेश निवास रत विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान हेतु समर्पित रहा है। राजनैतिक लोगो के लिए उनके कार्यों को प्रेरणादायक भी बताया। सन 1989 से पहाड़ों और जंगलों के मध्य अभावों में  रहने वाले जोगेश्वर यादव जशपुर के समाज सेवक है। आदिवासियों के उत्थान हेतु योगदान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री के सम्मान से  सम्मानित किया है। आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने के बाद भी उन्होंने समाज सेवा की राह नही छोड़ी। बिना हार माने समाज में बदलाव लाने के उनके जुनून ने उनको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जशपुर जिले में अनवरत शिवरों के जरिए निरक्षरता को खत्म करने और स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं  को आदिवासियों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करते रहे। कठोर मेहनत का सार्थक परिणाम यह हुआ कि कोरोना महामारी के दौरान वैक्सीन आदिवासियों तक आसानी से पहुंच पाई। स्वास्थ्य के प्रति जनजागरण की वजह से ही क्षेत्र में  शिशु मृत्यु दर को कम करने में भी आशातीत सफलता मिली।इससे पहले वर्ष 2015 के दौरान आदिवासियों हेतु समर्पण भाव को देखते हुए शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान भी दिया गया था। मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जागेश्वर यादव के जीवन को सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगो के लिए प्रेरणा दाई बताया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button