Chhattisgarh

दुर्घटना स्थल पहुंचे उपमुख्यमंत्री शर्मा घटनास्थल का लिया जायजा : कुम्हारी बस हादसे की होंगी मजिस्ट्रियल जांच 30 दिनों के भीतर देनी होंगी रिपोर्ट



दुर्ग, 10 अप्रैल 2024|उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा मंगलवार की रात हुई बस दुर्घटना के हादसे का निरीक्षण करने बुधवार को कुम्हारी घटनास्थल पर पहुंचे उनके साथ दुर्ग जिला प्रशासन के आला अफसर भी साथ में थे। इस दुर्घटना की जानकारी गृहमंत्री विजय शर्मा को दुर्ग रेंज के आईजी व संभागीय आयुक्त ने फोन पर दी थी।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री शर्मा मंगलवार की रात में ही घायलों का हालचाल जानने  एम्स पहुंचे और डाक्टरों से मुलाकात कर घायलों का बेहतर इलाज करने को कहा। बुधवार की सुबह  गृहमंत्री शर्मा घटनास्थल पहुंचे और खदान के ऊपर सड़क और नीचे खदान में गिरी बस का निरीक्षण कियाइस दौरान इंटर डिपार्टमेंट लिड एजेंसी रोड सेफ्टी के अधिकारी एआईजी के संजय शर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार देर रात कुम्हारी के केडिया डिस्टलरी में काम करने वाले 40 कर्मचारियों को लेकर एक बस डिस्टलरी से खपरी की ओर जा रही थी. इसी बीच अचानक बस अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरी मुरुम खदान में गिर गई, जिसमें मौके पर ही 6 लोगों ने जान गंवा दी. वहीं आज एक और घायल की मौत होने से मरने वालों का आंकड़ा 14 तक पहुंच चुका है। वहीं लगभग 15 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे में मृत हुए सभी कर्मचारियों के शवों को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल और 3 मृतकों के शवों को जिला अस्पताल के मर्च्यूरी में रखा गया है. सुबह से ही जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button