Chhattisgarh

8 अप्रैल तक रिमांड पर भेजे गए अनवर ढेबर और अरविंद सिंह, शराब घोटाले में हुए थे गिरफ्तार

रायपुर |छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बाद राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने कार्रवाई तेज कर दी है। EOW ने महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट ने 8 अप्रैल तक रिमांड पर अनवर ढेबर को एसीबी और ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान ईओडब्ल्यू ने 17 अप्रैल तक रिमांड की मांग की। कोर्ट ने दलीले सुनने के बाद उन्हें 8 अप्रैल तक रिमांड पर एसीबी और ईओडब्ल्यू को सौंप दिया है।

इधर राज्य में हुए 2200 करोड़ रुपए के बहुचर्चित आबकारी मामले में EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे घोटाले के एक अहम जानकार आरोपी अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर ACB/EOW की विशेष कोर्ट में पेश किया था।

जहां स्पेशल कोर्ट ने EOW को पांच सशर्तो के अधीन 4 दिन की रिमांड पर EOW की टीम को सौंप दिया है। EOW ने विशेष कोर्ट में बताया कि अरविंद सिंह को गुरूवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया गया है। जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता राकेश पुरी ने अरविंद सिंह को तीन अप्रैल को ही EOW की टीम ने गिरफ्तार करना बताया।

वहीं एसीबी के वकील मिथिलेश वर्मा ने अरविंद सिंह को पूरे मामले का जानकार आरोपी बताते हुए 10 अप्रैल तक रिमांड पर दिये जाने की अपील की। जिसके बाद विशेष न्यायाधीश ने दोनो पक्षो की बहस सुनने के बाद 4 दिन यानि 8 अप्रैल तक सशर्त रिमांड पर सौंप दिया।

बता दें कि शराब घोटाले में ED ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें अनवर ढेबर के अलावा AP त्रिपाठी, अरविंद सिंह, नीतेश पुरोहित और त्रिलोक सिंह ढिल्लन शामिल थे। सभी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। कारोबारी ढेबर ने मेडिकल ग्राउंड पर जमानत ली थी। अब EOW ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button