Chhattisgarh
गृह मंत्री अमित शाह का दौरा हुआ रद्द, 6 अप्रैल को आने वाले थे छत्तीसगढ़

कवर्धा। लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार प्रसार तेजी कर दी है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा लगातार जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि अपरिहार्य कारणों के चलते दौरा को रद्द किया गया है।
आपको बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह 6 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आने वाले थे। यहां वे राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में समर्थन में चुनाव प्रचार करने वाले थे। लेकिन किसी कारण से उनका दौरा अब रद्द हो चुका है।



