Chhattisgarh

डॉ चरण दास महंत का विवादित बयान, भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की

रायपुर |भूपेश बघेल के नामांकन रैली में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें पीएम मोदी का सर फोड़ने वाला नेता चाहिए। उन्हें ऐसा नेता चाहिए जो पीएम मोदी को चाइना भेज सके।

whatsapp image 2024 04 03 at 148751287701034282307
whatsapp image 2024 04 03 at 147737729069479549812



वही अब इन बयानों के बाद कांग्रेस और उनके नेता घिरते हुए नजर रहे हैं। भाजपा ने कांग्रेस नेता के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की हैं। साथ ही आज भाजपा चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी की है। प्रदेश भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन ने इस मामले में मीडिया से बात की है। उन्होंने कहा, जनता उन्हें माफ नही करेगी, करारा जवाब देगी। देश के प्रधानसेवक के खिलाफ अभद्र टिप्पणी देश और छत्तीसगढ़ की जनता को मंजूर नहीं होगा।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानित करने का, उन्हें गालियां देने का कांग्रेस का पुराना इतिहास है। इतिहास इस बात का भी गवाह है कि कांग्रेस ने जितनी गालियां पीएम मोदी जी को दी है, जनता ने उसे गहना बनाया है, कांग्रेस को सबक सिखाया है। छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का प्रधानमंत्री के लिए दिया गया बयान, हिंसक बयान है, भड़काऊ है, उग्र है। देश की संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ने वाला बयान है। जनता अपनी प्रिय प्रधानसेवक के लिए इस प्रकार ने बयान कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और कांग्रेस को सबक सिखायेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button