Chhattisgarh

CG ब्रेकिंग : पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, छह नक्‍सली ढेर

बीजापुर,27 मार्च 24| छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्‍सल प्रभावित इलाके में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। खबरों के अनुसार मुठभेड़ में बड़ी संख्‍या में नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पोलमपल्ली क्षेत्र में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में 6 नक्सली मारे गये हैं। पुलिस द्वारा सघन सर्चिंग अभियान जारी है। यह मुठभेड़ सुबह लगभग 7-8 बजे के बीच हुई। बासागुड़ा से सीआरपीएफ, डीआरजी, कोबरा के द्वारा नक्सलियों के पोलमपल्ली क्षेत्र में आमद के सूचना पर पुलिस बल रवाना हुआ था।

जानकारी के अनुसार पुलिस को देख नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की, इसकी जवाबी कार्यवाही सुरक्षा बलों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। जानकारी अनुसार मुठभेड़ खत्म होने के बाद का क्षेत्र सर्चिंग करने पर 6 नक्सलियों के शव बरामद हुए। घटनास्थल व इसके आसपास पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस अभी घटना स्थल से वापस नही लौटी है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस मुठभेड़ की आधिकारिक तौर पुष्टि नहीं की गई है।

होली के दिन नक्सलियों ने 3 ग्रामीणों को उतारा था मौत के घाट

होली के दिन नक्सलियों ने राहत शिविर में रहने वाले 3 ग्रामीणों को बासागुड़ा के कलार पारा में धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। तीनों ग्रामीण पोलमपल्ली, मारुडबाका के रहने वाले थे। नक्सली फरमान के चलते ये ग्रामीण 4 पहले गांव छोड़कर बासागुड़ा राहत शिविर में रहते थे। होली के दिन नदी उस पार इन ग्रामीण युवकों को नक्सली ने सुनियोजित तरीके से अपने जाल में फंसाकर अचानक कुल्हाड़ी, चाकू से हमला गला रेत दिया था। सूत्रों ने बताया कि ये ग्रामीण कभी नदी उस पार नही जाते थे लेकिन होली खेलने के बहाने इनको बुलाया गया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button