Chhattisgarh

67 पौव्वा शराब के साथ मंदिर हसौद थाना अमला के हत्थे चढ़ा पलौद का दीपक रात्रे

रायपुर । थाना प्रभारी सचिन सिंह के नेतृत्व में निकली पुलिस टीम ने गुरुवार की शाम जांच के दौरान मंदिर हसौद थाना अमला ने ग्राम पलौद के मेन रोड चौराहा पर पलौद के ही निवासी 30 वर्षीय दीपक रात्रे को शराब बेचते रंगे हाथ धर दबोचा । सहायक उपनिरीक्षक रेखलाल भारती के साथ निकले प्रधान आरक्षक तुलसीराम नेताम व आरक्षक द्वय राकेश हिरवानी तथा राकेश साहू के दल ने मुखबिर की सूचना पर पहुंच आरोपी को 67 पौव्वा शराब व शराब बिक्री की रकम 12 सौ रूपये के साथ दबोचा । सफेद ‌रंग के एक प्लास्टिक बोरी में शराब रख बिक्री करते आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा । गैर जमानतीय अपराध के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button