Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में साफ हुआ मौसम, नमी हवाओं का असर खत्म, 2 से 4 डिग्री बढ़ सकता है पारा

रायपुर |छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है। अब फिर से तापमान में वृद्धि होगी। बीते दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन आगामी पांच दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में आ रही नमी हवाओं का असर खत्म हो गया है। सुबह से ही धूप खिली हुई है। हीं आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में नमी हवाओं का असर खत्म हो चुका है। आने वाले दिनों में तेज धूप के साथ गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। बीते दिनों गुरुवार को प्रदेश कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। मनोरा, पेंड्रा और धरमजयगढ़ कई जगहों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई।
प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35. डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है। आज राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।



