Chhattisgarh

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : बस्तर के मुक्ति संग्राम पर लॉन्च होगी नई वेबसीरीज, पहली कड़ी में ‘बस्तर एक स्त्री राज्यम’ यूट्यूब पर होगी उपलब्ध


रायपुर, 07 मार्च 2024

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में चलाए गए मुक्ति संग्राम के बारे में लोगों को परिचित कराने के लिए नई वेबसीरीज बस्तर का मुक्ति संग्राम तैयार किया गया है। यह वेबसीरीज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन लॉच होने जा रही है। पहली कड़ी बस्तर एक स्त्री राज्यम यू-ट्यूब पर जारी होगी। इसे मोबाइल के जरिए कहीं भी देखा जा सकता है। इस वेबसीरीज का निर्माण का बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया है।

1709819569 4abbb98e59f7ee156595728860215355109818
1709819482 8a92f06e80703a25eba01790218247736093808
1709819439 18a78f66914c4992e2065383362155186926101



    बस्तर अंचल में पौराणिक काल से ही महिलाएं सशक्त रही हैं। यहां की महिलाएं  सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक क्षेत्रों में पुरूषों के साथ बराबरी से हिस्सा लेती रही हैं। राजवंशों के शासन के दौरान भी उनकी भूमिका प्रभावी रही है, इसी कारण ही बस्तर को स्त्री राज्यम कहा जाने लगा। बस्तर अंचल में महारानी प्रमिला देवी, राजकुमारी चमेली देवी, मासकदेवी, रमोतीन माड़िन जैसी अनेक वीरांगनाएं हुई हैं, जिन्होंने अपने जल, जंगल और जमीन के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।
    बस्तर अंचल में महिलाओं की इसी सशक्त भागीदारी को मद्देनजर रखते हुए बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण द्वारा बस्तर संभाग की बहादुर शासिकाओं, वीर वीरांगनाओं को सम्मान सहित सादर श्रद्धांजलि देने के लिए एक संक्षिप्त लघु फिल्म का निर्माण किया गया है। इस लघु फिल्म के माध्यम से बस्तर की गौरवमयी इतिहास को आम जन तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button