Chhattisgarh

राशन दुकानों में अनियमितता की जांच विधायक दल की समिति करेगी



रायपुर, 07 फरवरी 2024
खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय राशन दुकानों में अनियमितता पाई गई है, जिसमें 216 करोड़ की राशि का राशन कम पाया गया था। अब इसकी नये सिरे से जांच विधायक दल की समिति द्वारा कराई जाएगी।
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि खाद्यान्न की कमी एवं राशन दुकानों में अनियमितता से संबंधित मामला पूर्ववर्ती श्री भूपेश सरकार के समय का है। उन्होंने बताया कि अनियमितता के संबंध में सरकार द्वारा कई राशन दुकानों पर निलंबन एवं एफ.आई.आर. कर कार्यवाही की गई थी और वसूली भी की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button