Chhattisgarh

राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंचेगी छत्तीसगढ़

बैकुंठपुर कोरिया। जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने प्रेसवार्ता में कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत होगा। छत्तीसगढ़ के लोग तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत को लेकर उत्साहित हैं, 8 फरवरी को प्रात: 10 बजे, रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद 9 एवम 10 फरवरी को दो दिन विश्राम करेगी। 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, शक्ति, कोरबा से होते हुए अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश प्रवेश करेगी यह यात्रा 536 किलोमीटर एवम 7 जिलों से होकर गुजरेगी 5 दिनो तक राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में रहेगें। कांग्रेस पार्टी की यात्रा में अपनी मुख्य मुद्दों को लेकर लोगो के पास पहुंचेगी भुखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसने की बदहाली, सांप्रदायिक विद्वेष के दौर में राहुल गांधी की पदयात्रा में लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी। भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है वह नहीं चाहती है कि देश की जनता महंगाई बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक अंबिका सिंह देव, पूर्व अध्यक्ष नजीर अजहर, बृजवासी तिवारी, हीरालाल साहू कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button