Chhattisgarh

बस्तर सहित प्रदेश में 11 लोकसभा सीट भाजपा की तैयारी जोरों पर, कार्यकर्ताओं के बीच केदार कश्यप

प्रमोद मिश्रा

जगदलपुर/नारायणपुर, 2 फ़रवरी 2024। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारी जोरों पर है। क्लस्टर बैठक, लोकसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं का बैठक सहित अब क्षेत्र के नेता निचले स्तर पर जा कर बैठक कर रहे हैं।
इसी कड़ी में बस्तर संभाग के कद्दावर नेता और छत्तीसगढ़ शासन में वनमंत्री केदार कश्यप लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा बातचीत किये।

img 20240202 wa00314824944987636129400
img 20240202 wa00307663970602351479818
img 20240202 wa00256088147556755459144
img 20240202 wa0028236046730981301384
img 20240202 wa00274721166955662454402



*l

वनमंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवास के दौरान हसलनार,घोटिया और मुण्डागांव में कार्यकर्ताओं से भेंट किया। केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारत का भविष्य के लिए लोकसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। चुनाव केवल सत्ता प्राप्ति के लिए नही है। भारत विश्व गुरु बने यह केवल भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य नही भारत के प्रत्येक नागरिक का इच्छा है।

केदार कश्यप ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व पटल पर सबसे आगे लाने के लिए जो मेहनत कर रहे हैं हम भी अपने क्षेत्रों में उसी प्रकार से परिश्रम करने के लिए जुट जाएं।
आगामी लोकसभा चुनाव भारत का भविष्य तय करेगा। इन बीतें दस वर्षों में भारत को भारतीय जनता पार्टी ने जिन ऊंचाइयों में लाया है। उन सभी कार्यों को मुकाम तक पहुचाने के संकल्प के साथ हम सबको परिश्रम करना है।


*कांग्रेस कहीं नही इंडी गठबंधन की बत्ती गुल*


केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं को कहा कि इंडी गठबंधन केवल देशवासियों को भ्रमित करने वाले लोग हैं। आज इंडी गठबंधन के माध्यम देश विरोधी ताकतों को एक साथ देखा जा सकता है। जो नेता देश बर्बाद करने में लगे था वे वर्तमान समय में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

सनातन धर्म का अपमान करने की बात हो या भारत के सम्मान को ठेस पहुचाने की इंडी गठबंधन के नेता पीछे नही रहते हैं।

*एक बार फिर मोदी सरकार,400 के पार*

वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भारत विकसित राष्ट्र के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को केवल भारत ही नही पूरे विश्व ने स्वीकार किया है। भारत के बढ़ते हुए सम्मान को आज भारत का हर एक नागरिक स्वीकार कर रहा है।

मोदी की गारंटी के प्रति जनता ने विश्वास जताया है। निश्चित तौर पर इस बार देश की जनता भाजपा को फिर से चुनेगी। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 400 के ऊपर सीट ला कर केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button