Chhattisgarh
राजधानी की सबसे साफ कॉलोनी को निगम देगा क्लीन ग्रीन अवार्ड

रायपुर | रायपुर नगर निगम राजधानी की सबसे साफ-सुथरी कॉलोनी को अवार्ड देगा। इसके लिए निगम क्लीन ग्रीन अवार्ड-24 शुरू किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के शहर के लोगों को निगम की वेबसाइट पर 6 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद निगम कॉलोनियों की सफाई की जांच करेगी। इस दौरान जिस कॉलोनी में सफाई अच्छी रहेगी निगम उसे क्लीन-ग्रीन अवार्ड देगा। इसके लिए लोगों को निगम की वेबसाइट https://nagarnigamraipur.nic.in के क्लीन ग्रीन अवार्ड-24 के विंडो पर उपलब्ध गूगल शीट पर फोटो सहित पूरी जानकारी देनी होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर 83196-67095 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



