Chhattisgarh

अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ आरोपी जावेद उल्ला खान गिरफ्तार

रायपुर|दिनांक 27.12.2023 को थाना टिकरापारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित नया बस स्टैण्ड भाठागांव गेट नंबर 03 के पास में अवैध रूप से जावेद उल्ला खान नामक व्यक्ति द्वारा नशीली मादक पदार्थ गांजा का विकय कर रहा है कि सूचना पर इंचार्ज थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

घटना को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जे.आर ठाकुर द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री जयप्रकाश बढ़ई एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती श्री राजेश चौधरी तथा इंचार्ज थाना प्रभारी उप निरीक्षक शशि पैकरा टिकरापारा को आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इंचार्ज थाना प्रभारी द्वारा सहायक उप निरीक्षक अतुलेश राय, सहायक उप निरीक्षक नीलमणी साहू, सहायक उप निरीक्षक जयनारायण यादव, प्र०आर० 2526 संतोष वर्मा,

आरक्षक 2275 अश्वन साहू, 2035 रविन्द्र सिंह, 2001 सुनील पाठक, 185 आनंद देव शर्मा, 2397 देवचंद सिन्हा, 1766 विदेशीराम पिस्दा का संयुक्त टीम तैयार कर टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त मुखबीर के सूचना तस्दीक एवं रेड कार्यवाही हेतु मौके के लिए रवाना हुआ जहां पर आरोपी जावेद उल्ला खान पिता स्व० समी खान उम्र 45 साल सा० ग्रामीण बैंक के पीछे संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर छ०ग० के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 5 किलो किमती 50,000/रु को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 716/23 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button