Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ साय मंत्रिमंडल के 9 मंत्रियों ली शपथ

छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार हो गया है। नौ विधायकों को राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। 9 विधायकों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। जल्द ही सभी मंत्रियों को विभाग बांट दिया जाएगा। मंत्रिमंडल में 4 पुराने और 5 नए चेहरों को मौका दिया गया है। साय मंत्रिमंडल में पुराने दिग्गज नेताओं को जगह नहीं मिली है, जिसमें पूर्व मंत्री रहे अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का नाम नहीं हैं।

मंत्री बनने वालों में सरगुजा संभाग से तीन विधायकों के नाम हैं, जिसमें लक्ष्मी राजवाड़े भटगांव, रामविचार नेताम रामानुजगंज और श्याम बिहारी जायसवाल मनेंद्रगढ़ शामिल है। बस्तर के नारायणपुर से विधायक केदार कश्यप, बिलासपुर संभाग से लखनलाल देवांगन, रायगढ़ से विधायक ओपी चौधरी, दुर्ग संभाग के नवागढ़ से विधायक दयालदास बघेल, रायपुर संभाग से विधायक बृजमोहन अग्रवाल और बलौदाबाजार विधायक टंकराम वर्मा को मंत्री बनाया गया है। इस तरह विष्णुदेव साय के नौ रत्नों में 4 पुराने और 5 नए विधायक हैं। लोकसभा के हिसाब से देखें से प्रदेश के 11 लोकसभा क्षेत्र है। साय मंत्रिमंडल में महासमुंद, कांकेर और जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से इस बार किसी को मौका नहीं मिला है।

सरगुजा संभाग
मुख्यमंत्री- विष्णुदेव साय (ST- लोकसभा रायगढ़)
मंत्री- रामविचार नेताम (ST- लोकसभा सरगुजा)
मंत्री- श्याम विहारी जायसवाल (OBC – लोकसभा कोरबा)
मंत्री- लक्ष्मी रजवाड़े- (OBC – लोकसभा सरगुजा)

बिलासपुर संभाग
उप मुख्यमंत्री- अरुण साव (OBC – लोकसभा बिलासपुर)
मंत्री- ओपी चौधरी (OBC – लोकसभा रायगढ़)
मंत्री- लखनलाल देवांगन (OBC – लोकसभा कोरबा)

रायपुर संभाग
मंत्री- बृजमोहन अग्रवाल (Gen – लोकसभा रायपुर)
मंत्री- टंकराम वर्मा (OBC – लोकसभा रायपुर)

दुर्ग संभाग
उप मुख्यमंत्री- विजय शर्मा (Gen – लोकसभा राजनांदगांव)
मंत्री- दयालदास बघेल (SC – लोकसभा दुर्ग)

बस्तर संभाग
मंत्री- केदार कश्यप- (ST – लोकसभा बस्तर)

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button