Chhattisgarh

कोरोना से 5 की मौत, केरल में कोविड के नए वेरिएंट की एंट्री

केरल |पिछले कुछ हफ्तों से केरल में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी का रुझान देखने को मिल रहा है। इसका कारण परीक्षण के लिए भेजे जाने वाले आईएलआई मामलों के नमूनों की संख्या में बढ़ोतरी है। इनमें से अधिकांश रोगियों के लक्षण चिकित्सकीय रूप से हल्के किस्म के होते हैं और वे बिना किसी उपचार के अपने घर पर ही ठीक हो जाते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से नियमित अभ्यास के एक हिस्से के तहत राज्यों की सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में उनके सार्वजनिक स्वास्थ्य और अस्पताल की तैयारी के उपायों का आकलन करने के लिए एक मॉक ड्रिल संचालित की जा रही है। 13 दिसंबर से शुरू हुई यह गतिविधि जिला कलेक्टरों की समग्र निगरानी में की जा रही है और 18 दिसंबर 2023 तक इसके पूरी होने की संभावना है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, केरल के स्वास्थ्य विभाग के साथ नियमित संपर्क में है और राज्य में प्रवेश के विभिन्न स्थलों की निगरानी कर रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button