Chhattisgarh

डॉ. रमन सिंह ने विस अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

रायपुर, 17 दिसंबर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए रविवार को नामांकन दाखिल किया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा कि “आज मैंने नामांकन दाखिल किया है। मैं पक्ष और विपक्ष दोनों को धन्यवाद देता हूं। हम नई जिम्मेदारी की ओर बढ़ रहे हैं। मुझे इस पवित्र सदन और पूरे छत्तीसगढ़ के 90 विधायकों के संरक्षण का दायित्व मिलने जा रहा है। मैं सभी को धन्यवाद दूंगा। मेरी कोशिश रहेगी की बेहतर ढंग से विधानसभा का संचालन हो और सारे मुद्दे राज्य के हित के लिए उठें।” सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button