Chhattisgarh

पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंहदेव को बताया हार का जिम्मेदार, कांग्रेस की नोटिस के जवाब में कही बड़ी बात

कांग्रेस की हार के बाद उठा बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। आज विधायक दल की बैठक से पहले ही फिर कांग्रेस में एक मामला उठा। आज पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह ने नोटिस का जवाब दिया है। जिसमें उन्होंने न सिर्फ प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा पर आरोप लगाए बल्कि टीएस सिंहदेव को भी हार का जिम्मेदार ठहराया।

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के लिए लिखे लेटर में बृहस्पत सिंह ने जवाब देते हुए लिखा कि टीएस सिंहदेव के चार पन्नों की चिट्ठी और इस्तीफे से पार्टी को नुकसान हुआ है। वे लगातार पार्टी और सरकार के विरोध में बयान दे रहे थे। कुमारी सेलजा ने हाईकमान को इस बात की जानकारी नहीं दी इसलिए पार्टी को नुकसान का सामना करना पड़ा है। बता दें कि पूर्व में भी उन्होंने दोनों नेताओं पर ही कांग्रेस की हार का ठीकरा फोड़ा था, जिसके बाद उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से शोकॉज नोटिस जारी किया गया था।

कांग्रेस पार्टी ने भले ही अपने नेताओं को सार्वजनिक बयानबाजी और बड़े नेताओ के पर टीका-टिप्पणी नहीं करने की नसीहत दी हो। लेकिन इस नसीहत का पूर्व विधायक और सरगुजा के नेता बृहस्पत सिंह पर असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह लगातार प्रदेश की प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर हमलावर है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button