Chhattisgarh

मुख़्यमंत्री पद की शपथ से पहले नक्सली हमला, एक जवान शहीद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम की शपथ से पहले नक्सली हमला हुआ. नक्सलियों ने नारायणपुर में IED ब्लास्ट किया. इस हमले में एक जवान शहीद हो गया. जबकि एक अन्य जख्मी हुआ है.

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने नारायणपुर के आमदई खदान में ये हमला किया. यहां नक्सलियों ने IED प्लांट किया था. इसकी चपेट में CAF 9वीं बीएन बटालियन के जवान आ गए. इस हमले में CAF कांस्टेबल कमलेश साहू शहीद हो गए. जबकि आरक्षक विनय कुमार साहू घायल हुए हैं. SP पुष्कर शर्मा ने हमले की पुष्टि की है.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button