Chhattisgarh

भिलाई स्टील प्लांट में तिमंजिला मंजिल ऊंचाई से गिरा मजदूर, आइसीयू में भर्ती

भिलाई, 11 दिसंबर 2023|भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से एक बड़ी खबर आ रही है। सिंटरिंग प्लांट-3 (Sintering Plant 3) का एक मजदूर तीन मंजिल ऊंचाई से जमीन पर गिर गया। चोट लगने की वजह से वह बेहोशी की हालत में पड़ा था। चोटिल हुए मजदूर को बचाने के लिए मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने मेन मेडिकल पोस्ट फोन किया।

खबर मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल मजदूर को लेकर लेकर अस्पताल गई। प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी मजदूर को सेक्टर-9 हॉस्पिटल (Sector 9 Hospital) रेफर कर दिया गया है। हड्‌डी टूटने की वजह से तकलीफ बढ़ी हुई है। सेक्टर-9 हॉस्पिटल के आइसीयू में भर्ती किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button