Chhattisgarh

सुकमा- नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, हादसे में 2 जवान घायल

सुकमा, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, सुकमा जिले के नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर IED ब्लास्ट किया है। जिसके चपेट में आने से दो जवानों के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण सुरक्षा में लगे जवानों पर IED ब्लास्ट किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुकमा जिला के किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, आज सुबह डब्बामरका से सीआरपीएफ 217 वाहिनी और कोबरा 208 वाहिनी की संयुक्त पार्टी सालातोंग में रोड निर्माण सुरक्षा ड्यूटी के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान सुबह साढ़े 10 बजें के लगभग घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सालातोंग के पास प्रेशर आईईडी ब्लास्ट किया। आईईडी की चपेट में आने से 02 जवान घायल होने की सूचना है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार पश्चात बेहतर उपचार हेतु एयरलिफ्ट की जा रही है। विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है, आस पास क्षेत्र में पुलिस बल, CRPF और COBRA द्वारा सर्च की करवाई जारी है।

जानकारी के लिए बता दें कि, इन दिनों नक्सलियों द्वारा खूब उत्पात मचाया जा रहा है। कुछ दिन पहले भी नक्सलियों नें PLGA वर्षगांठ के पहले दिन आईईडी लगाए हुए थे। नक्सलियों ने अपने द्वारा लगाए गए, बैनर पोस्टर के नीचे की आईईडी लगाया हुआ था, जिसे हटाने के दौरान भी दो जवान उसकी चपेट में आ गए थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button