Chhattisgarh

कांग्रेस की हार के बाद दिलीप षड़ंगी ने पार्टी से दिया इस्तीफा,लगाए गंभीर आरोप

रायपुर |छत्तीसगढ़ कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप षड़ंगी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी कलाकारों को प्रोत्साहन नहीं दिया जा सका। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार के बाद अब राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है।

अब नेताओं का पार्टी छोड़ने का दौर जारी हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिलीप षड़ंगी ने कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे। पार्टी छोड़ने के दौरान दिलीप षड़ंगी ने पार्टी पर उपेक्षा करने का गंभीर आरोप भी लगाया

उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा है कि ”निवेदन है कि मैं साढ़े पांच वर्ष पहले नौकरी छोड़कर कांग्रेस में कलाकारों की सेवा, एवं कलाकारों के माध्यम से कांग्रेस की सेवा करने हेतु कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया था । किन्तु लगातार पांच वर्षो तक मैं कांग्रेस के समर्थन में गाना बनाता रहा, गाता रहा, एवं कलाकारों के सम्मेलन हेतु लगातार प्रयास करता रहा।

WhatsApp Image 2023 12 09 at 5.25.13 PM

इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री, संस्कृति मंत्री एवं कई वरिष्ठ सम्माननीय कांग्रेसी नेताओं से निवेदन करता रहा किन्तु केवल आश्वासन मिला। किसी प्रकार का सहयोग नही मिला जिस वजह से छत्तीसगढ़ के बहुत सारे कलाकार हमारी पार्टी से एवं हमारे सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से दूर होते गए। इसका खामियाजा भुगतना पड़ा । अतः इस तारतम्य में मैं अपने आपको समस्त दायित्वों सहित कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से त्याग-पत्र दे रहा हूँ।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button