Chhattisgarh

दंतेवाड़ा जिले के प्रगतिशील कृषक को मिला लखपति कृषक पुरस्कार

नई दिल्ली|डिस्ट्रीक्ट मिलीनियर फार्मर आफ इंडिया अवार्ड 2023 का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में 6 से 8 दिसंबर 2023 को किया गया। जिसमें दंतेवाड़ा जिले के प्रगतिशील किसान श्री शैलेश कुमार अटामी को लखपति किसान पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। विगत दिनों में कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा द्वारा जिले के लखपति किसानों की जानकारी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली को भेजी गई थी।

IMG 20231207 WA0047 768x575 1

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के द्वारा दंतेवाड़ा जिले के शैलेश कुमार अटामी का चयन किया गया। शैलेश कुमार अटामी ग्राम कासोली के प्रगतिशील कृषक हैं और 25 एकड़ रकबा में एकीकृत कृषि प्रणाली के अंतर्गत धान, मूंग, सूरजमुखी, सब्जियां, अमरूद, नारियल, केले के साथ पशुपालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन और मछली पालन का काम करते हैं। प्रगतिशील कृषक के पिता श्री बोसाराम अटामी भी कई वर्षों से कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े हुए हैं एवम उनको भी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के द्वारा पौधों की विविधता और किसान का संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा से समय-समय पर प्रशिक्षण एवं तकनीकी ज्ञान लेकर कृषि कार्य करते हैं और जिले के अन्य किसानों को प्रेरित करते हैं

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button