Chhattisgarh

मूणत ने लौटाई पुलिस सुरक्षा, कहा- मेरे कार्यकर्ता मेरी सुरक्षा के लिये पर्याप्त

रायपुर । मेरी सुरक्षा के लिये मेरे कार्यकर्ता पर्याप्त हैं यह कहते हुए नव निर्वाचित विधायक राजेश मूणत ने आज मुहैय्या कराई पुलिस सुरक्षा को लेने से इंकार कर दिया इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर मौजूदा विधायकों को सुरक्षा दी जा रही है।

कई विधायकों को सुरक्षा दी गयी है, लेकिन आज दोपहर बाद जब राजेश मूणत के पास सुरक्षाकर्मी पहुंचे, तो उन्हें वापस लौटा दिया गया। मूणत ने कहा कि मूणत ने कहा 15 साल वे मंत्री रहे पर कांग्रेस सरकार और पुलिस विभाग ने उन्हें सुरक्षा नहीं दी गयी। अभी सरकार बनी हैं, सरकार भाजपा की बनेगी, तो उन्हें सुरक्षा मिल जायेगी। तब तक भाजपा के कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा कर सकते हैं।

दरअसल सीडी कांड को लेकर राजेश मूणत और भूपेश बघेल के बीच टशन चल रहा था। 2018 में भाजपा के चुनाव हारने के बाद भी कई पूर्व मंत्रियों को सुरक्षा दी गयी थी, लेकिन राजेश मूणत को सुरक्षा नहीं दी गयी। अभी तक भाजपा सरकार का गठन नहीं हुआ है, व्वहारिक तौर पर भूपेश बघेल ही मुख्यमंत्री हैं, लिहाजा राजेश मूणत ने ये सोचकर अपनी सुरक्षा वापस कर दी है कि जब 5 सालों में सुरक्षा नहीं दी गयी, तो फिर आखिरी कुछ दिनों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रहते वो सुरक्षा क्यों लेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button