Chhattisgarh

भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान रायपुर स्टेडियम में बिकने वाले खाद्य पदार्थो की रेट तय

रायपुर। राजधानी के नवा रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 दिसंबर को टी-20 मैच होने जा रहा है। रायपुर में पहली बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच होगा। इस मैच के लिए छत्तीगसढ़ क्रिकेट संघ ने टिकटों की कीमत के साथ खाने-पीने का भी रेट तय कर दिया है।

बता दें कि मैच के दौरान दर्शक खाने-पीने की चीजें लेकर स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकते। इसलिए फूड स्टॉल स्टेडियम के अंदर लगाए जाएंगे। यहां खाने-पीने की चीजें मिल जाएगी। संघ के मुताबिक हर स्टॉल में रेट-चार्ज रहेगा। स्टेडियम में 2 समोसे 50 रुपए में मिलेंगे। 1 पेटीज 30 रुपए, दो कचौरी 40 रुपए, बर्गर-सैंडविच 50 रुपए, बिरयानी 150 रुपए और छोले-चावल 100 रुपए में मिलेंगे। दरअसल, छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने मैच आयोजन के लिए कमेटी भी बना दी गई। इसकी जिम्मेदारी संघ के अध्यक्ष जुबीन शाह को दी गई है।

स्टूडेंट को 1000 में टिकट- संघ के मुताबिक मैच के लिए न्यूनतम टिकट 3500 रुपए रखा गया है। मैच नवा रायपुर के परसदा में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। वहीं, यह टिकट केवल स्टूडेंट्स को वैध आईकार्ड पर 1 हजार रुपए का मिलेगा। पेटीएम पर बुकिंग, लेकिन मिलेगा स्टेडियम के काउंटर पर

इस बार ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद रायपुर के इनडोर स्टेडियम में जाकर ऑनलाइन बुकिंग के प्रमाण दिखाने पर टिकट दिया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button