Chhattisgarh

एसईसीएल गेवरा कोयला खदान के वेस्ट एमटीके में अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक की मौत

कोरबा, 27 नवंबर 2023

बीती मध्य रात्रि एसईसीएल गेवरा खदान के वेस्ट एमटीके के समीप एक रोड सेल की अनियंत्रित ट्रक बर्म को तोड़ते हुए पलट गई जिसके नीचे दबकर दिलहरण नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई
रोड़ सेल में कोयला लोडिंग की आपाधापी में वाहन चालक एक दुसरे को ओवर टेक करने के फेर में खदान के अंदर तेजी से ट्रक चलाते है जिस वजह से इस तरह की घटनाएं सामने आती है।

सुरक्षा के नाम से प्रबन्धन द्वारा कई अयोजन किए जा रहे है मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही है।हम आपको बता दें कि एसईसीएल खदानों के रोड सेल विभाग में कार्यरत कर्मचारी और अधिकारियों को लक्ष्मी पुत्र कहा गया है जिनसे रकम की प्राप्ति होती है ।इनके द्वारा सुरक्षा को नजर अंदाज करते हुए गलत ढंग से खदानों में वाहनों के एंट्री दी जाती है साथ ही लोडिंग के दौरान भी सुरक्षा के नियमों को अनदेखी कर कार्य किए जाते हैं जो कि इस क्षेत्र के सभी लोगों की जानकारी में रहती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button