Chhattisgarh

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा संविधान दिवस पर संविधान के प्रति दृढ संकल्पित रहने की शपथ दिलाई गई

रायपुर, 25 नवंबर 2023|–26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को स्वीकृत किया गया था जिसे 26 जनवरी, 1950 में लागू किया गया और वर्तमान इसी संविधान की बदौलत आज भारत पूरे विश्व में सबसे बडे लोकतंत्र के रूप में जाना जाता है ।
दिनांक 26 नवम्बर, 2023 को कार्यालय अवकाश होने के कारण दिनांक 24 नवम्बर, 2023 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रायपुर में मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियो को “संविधान दिवस” पर संविधान के प्रति दृढ संकल्पित रहने की शपथ दिलाई।
हम भारत के लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागारिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिए दृढसंकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।
तीसरा जनजातीय गौरव दिवस(धरती अंबा भगवान बिरसा मुंडा) जयंती (15 नवम्बर, 2023) को थी, जनजातीय गौरव दिवस को रायपुर मंडल में 24 नवंबर 2023 को मनाया गया भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण किया गया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button