Chhattisgarh

प्रदेश में मतदान खत्म होने के बाद समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में आई, धान की आवक में हुई वृद्धि

रायपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान खत्म होने के बाद समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में तेजी आ गई है। धान संग्रहण केन्द्रों में धान की आवक भी बढ़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक प्रदेश के उपार्जन केन्द्रों में राज्य सरकार ने धान खरीदी के बदले एक हजार छह सौ चार करोड़ रूपये का भुगतान कर दिया है। बीते दो दिनों में धान की आवक में वृद्धि हुई है। प्रदेश में अब तक एक लाख इकसठ हजार किसानों से छह लाख बत्तीस हजार मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। विभागीय जानकारी के मुताबिक रायपुर, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग और बेमेतरा जिले में सबसे अधिक धान की खरीदी हुई है।
गौरतलब है कि बीते एक नवंबर से धान की खरीदी शुरू हुई है, जो इकतीस जनवरी तक चलेगी। राज्य सरकार ने इस साल प्रदेश में एक सौ तीस लाख मीटरिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button