Chhattisgarh
Chhattisgarh Election 2023: वोटिंग के बीच धमतरी में CRPF की टीम पर नक्सली हमला

धमतरी|छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नक्सलियों ने CRPF टीम पर हमला किया है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर निशाना साधा है।
नक्सलियों ने धमतरी के सिहावा विधानसभा क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर कम तीव्रता का बम ब्लास्ट करते हुए क्षेत्र में चुनाव बहिष्कार की भी धमकी दी है। बताया जाता है नक्सलियों ने पहले भी इस तरह की धमकी क्षेत्र में दी थी।
बता दें कि चुनाव आयोग ने क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा बलों के सांथ सीआरपीएफ के बटालियन की तैनाती पहले से ही कर रखी है। जिस तरह से मजबूती नक्सल कोर इलाकों पर मतदान कराए गए थे उसी तरह जो नक्सलियों के आतंक से कम प्रभावित इलाके है वहां भी वोटिंग की तैयारी कर रखी है। जिससे कि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया पूरी की जा सके।



