Chhattisgarh

न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, मोहम्मद शमी ने लिए सात विकेट

खेल जगत|भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप ट्रॉफी से महज एक जीत दूर है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने लगातार 10वां मैच जीतकर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है जहां उसका सामना साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा. टीम इंडिया ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रन से पराजित किया. इसके साथ टीम इंडिया ने कीवियों से 4 साल पुरानी हार का हिसाब भी चुकता कर लिया. 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को मैनचेस्टर में हराकर उसे फाइनल में पहुंचने से रोक दिया था.



भारत की ओर से रखे गए 398 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम 48. 5 ओवर में 327 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने 134 रन बनाए जबकि कप्तान केन विलियम्सन 69 रन बनाकर आउट हुए. भारत ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 7 विकेट चटकाए. इससे पहले भारत ने विराट कोहली के 50वें शतक और श्रेयस अय्यर की लगातार दूसरी सेंचुरी की मदद से 4 विकेट पर 397 रन बनाए. शुभमन गिल 80 रन बनाकर नाबाद लौटे. कप्तान रोहित 47 रन बनाकर आउट हुए वहीं केएल राहुल 20 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाए.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button