Chhattisgarh

BSP में विस्फोट, घायल कर्मचारी को कराया गया अस्पताल में भर्ती, धमाके से स्ट्रक्चर का छप्पर उड़ा

भिलाई 14 नवंबर 2023। भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस 3 के स्लैग यार्ड में विस्फोट हो गया। खबर है कि इस विस्फोट में कर्मचारी झुलस गये हैं। घटना शाम करीब 5 बजे की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक थिम्बल से स्लैग को पलटते समय विस्फोट हुआ। घायल कर्मचारियों को सेक्टर 9 के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

वहीं स्लैग के छींटे पड़ने से हाथ और दाहिना पैर झुलस गया है। घायल कर्मचारी एफएनएसएल का स्किल्ड ठेका मजदूर है। विस्फोट इतना तेज था कि स्ट्रक्चर का छप्पर भी उड़ गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button