Chhattisgarh

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज खुर्सीपार में जनसभा को करेंगें सम्बोधित

भिलाई 14 नवंबर 2023। देश की सियासत में अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भिलाई आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय के लिए वोट मांगेंगे।

हिमंता बिस्वा सरमा लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। अपने बयानों को लेकर भाजपा समर्थकों के बीच काफी चर्चित भी हैं। पिछले दिनों छत्तीसगढ़ में दिए गए बयानों को लेकर देशभर में काफी चर्चा हुई थी।हेमंत बिस्वा सरमा को सुनने के लिए भिलाई नगर विधानसभा सीट के साथ ही वैशालीनगर के भी वोटर पहुंचने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा होना है।

इधर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी प्रेम प्रकाश पांडेय के लिए छावनी मंगल बाजार में जनसभा को संबोधित किया। छावनीवासियों से वादा किया कि भाजपा सरकार बनते ही फिर से विकास होगा और लोगों को पट्टा मिलेगा। भाजपा को जीताने की अपील की।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले भिलाई का नाम पूरे प्रदेश और देशभर में सम्मान से लिया जात था लेकिन आज इसकी पहचान अपराध के गढ़ के रूप में हो गई है। जहां महादेव के नाम पर सट्टा चलाया जा रहा है। भाजपा सरकार के 15 सालों में पूरे प्रदेश में विकास हुआ, आईआईटी जैसा विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान भिलाई में खुला।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button