Chhattisgarh

विशेष टिकट चेकिंग अभियान के दौरान रायपुर मंडल को 107320 रूपये का राजस्व प्राप्त

रायपुर,11नवंबर 2023। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें ।

यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से आज 10 नवम्बर को स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के ट्रेनों मे माननीय रेलवे मजिस्ट्रेट श्री ग्रिजेश प्रताप सिंह (Sri.Girjesh Pratap singh) के नेतृत्व में स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया । इस अभियान में सहायक वाणिज्य मंडल प्रबंधक श्री दुलार साय चौहान, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री टाटा बाबु राव एवं मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक श्री ए.जेना सहित 11 टिकट चेकिंग स्टाफ, 07 आरपीएफ स्टाफ एवं 07 जीआरपी स्टाफ भी शामिल थे।

इसमें साउथ बिहार एक्सप्रेस एवं आजाद हिन्द एक्सप्रेस में चेकिंग की गई । इस मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान में कुल 209 मामलों से 107320/- रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button