Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में पकड़ाया 45 लाख का तम्बाकू और गुटखा, 48 लाख से अधिक का लगा जुर्माना

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रकों से भारी मात्रा में तम्बाकू और गुटखा जब्त किया गया है। जब्त तम्बाकू और गुटखे की कीमत 45 लाख रुपये से अधिक है। तीन ट्रकों में राज निवास ब्रांड का पान मसाला दिल्ली से बैंगलोर (कर्नाटक) ले जाया जा रहा था। जब्त माल का बिल और ईवे बिल नहीं होने के कारण 48 लाख 45 हजार 322 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

तीनों ट्रक में जब्त माल के आधार पर जुर्माना लगाया गया। पहले ट्रक में जब्त माल के आधार पर लगभग 16 लाख 17 हजार 18 रुपये का जुर्माना, दूसरे ट्रक में 16 लाख 14 हजार 152 रुपये का और तीसरे ट्रक में 16 लाख 14 हजार 152 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button