Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में भड़के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, भाजपा को राम नाम पर घेरा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भी भाजपा अपने घोषणा पत्र में राम नाम को भूल गई है। उनका साफ कहना था कि जब तक राजनैतिक लाभ था तब तक राम नाम के नारे लगाते थे। अब राम नाम को भूल गए हैं।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान 20 सीटों पर चल रहा है। सुबह से ही महिला पुरुष और युवा मतदाताओं की लाइन मतदान के लिए लगी है। भाजपा कांग्रेस के नेता अपनी अपनी पार्टी की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में मतदान से पूर्व ही नक्सली क्षेत्र में विस्फोट होने से हड़कंप मच गया। नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट किया। जिसके कारण सेना का एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच टीएस सिंहदेव का बयान भी सामने आया। जिसमें वे भाजपा को घेरते नजर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में हो रही नक्सली घटना के बाद भूपेश बघेल का कहना है कि हमारे प्रयास के कारण छत्तीसगढ़ में नक्सली घटनाओं को काफी हद तक कंट्रोल किया है। हमने इस बार गांव के अंदर ही वोटिंग सेंटर बनाए हैं। ताकि नक्सली घटनाओं से पोलिंग बुथ पर किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button