Chhattisgarh
आज छत्तीसगढ़ आएगी प्रियंका गांधी, बालोद में भरेगी चुनावी हुंकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बजने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट गई है। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होने वाला है। पहले चरण के मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है।
इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज यानी 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका गांधी बालोद और धमतरी जिले में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी बालोद में कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा और गुंडरदेही से कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर सिंह निषाद के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी।
वे बालोद में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका धमतरी जिले के कुरूद में कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर के समर्थन में आम सभा लेंगी।



