Chhattisgarh

सीएम बघेल ने की CRPF वाहनों में लाए गए बक्सों की जांच की मांग

रायपुर। भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि स्पेशल विमानों से CRPF की टीमें आई है. सीआरपीएफ के वाहनों में बड़े-बड़े बक्से लाए गए हैं. जिसकी कहीं पर जांच नहीं की जा रही है. इन बक्सों में पैसा भी हो सकता है, सीआरपीएफ के वाहनों की भी जांच होनी चाहिए. निर्वाचन आयोग को इस पर संज्ञान में लेकर जांच करना चाहिए.

बता दें छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण के चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. मतदान को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से जवानों की तैनाती की जा रही है. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में चुनाव होने हैं. इसमें पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग की जाएगी.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button