Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: भाजपा की परिवर्तन महासंकल्प रैली का बिलासपुर में कल होगा समापन, पीएम मोदी होंगे शामिल; प्रचार रथ हुआ रवाना

बिलासपुर|भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का समापन 30 तारीख को बिलासपुर में होने जा रहा है। इस अवसर पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसका नाम ‘परिवर्तन महासंकल्प रैली’ रखा गया है।

रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे। रैली में भारतीय जनता पार्टी के लाखों की संख्या में लोगों को जुटाने का प्रयास किया जाएगा। इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने बिलासपुर जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए प्रचार रथ को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आज प्रेस वार्ता करते हुए छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने बताया कि परिवर्तन महासंकल्प रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल सभा को संबोधित करेंगे,इसमें प्रदेश भर से लाखों कार्यकर्ता और आमोखास आएंगे। यह सभा एक ऐतिहासिक चुनावी सभा होगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button