Chhattisgarh
Trending

आज का दिन भारत के लिए गौरव और प्रसन्नता का दिन : मुख्यमंत्री श्री चौहान

IMG 20230810 125944 8

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चंद्रयान-3 के लिए दीं शुभकामनाएँ

भोपाल : बुधवार, अगस्त 23, 2023।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सारा देश आज गौरवान्वित है। मन, आनंद और प्रसन्नता से सराबोर है। मैं भारत के वैज्ञानिकों को हृदय से धन्यवाद देता हूँ, जिनकी बुद्धिमत्ता और अथक परिश्रम से यह क्षण आए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर आज शाम होने वाली लैंडिंग के संबंध में मीडिया को दिए संदेश में यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि “मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को भी प्रणाम करता हूँ, जिनके नेतृत्व में भारत लगातार असाधारण उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है। आज का दिन भारत के लिये गौरव, आनंद और प्रसन्नता का दिन है। यह लगातार साबित हो रहा है कि भारत अब सबसे आगे है”।

उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग के अविस्मरणीय अवसर से विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराने और उनके मन में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश की शालाओं में विशेष सभा कर लैंडिंग के लाइव टेलीकॉस्ट की व्यवस्था की गई है।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button