Chhattisgarh
Trending

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया पौध-रोपण

L Bhopal180823024453

करुणाधाम आश्रम के बड़े गुरुदेव श्री बाल गोविंद शांडिल्य की पुण्य-तिथि पर लगाए पौधेभोपाल : शुक्रवार, अगस्त 18, 2023 ।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणाधाम आश्रम के पितृ पुरुष परम पूज्य बड़े गुरुदेव श्री बाल गोविंद शांडिल्य जी की 38वीं पुण्य-तिथि पर आश्रम के पीठाधीश्वर गुरुदेव श्री सुदेश शांडिल्य जी महाराज के साथ श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधा-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बकतरा के श्री लक्ष्मीनारायण चौहान, श्रीकांत चौहान तथा बालिका पंखुड़ी चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे रोपे, रीवा की बैनिसन हेल्पिंग सोशल वेलफेयर सोसाइटी रीवा की सुश्री श्लेशा शुक्ला तथा साथियों ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुलमोहर, नीम, कदम्ब, मौलश्री, और सारिका इण्डिका के पौधे रोपे। पौध-रोपण में करुणाधाम आश्रम के सर्वश्री राजेन्द्र शांडिल्य, राकेश शांडिल्य, सुश्री ममता शांडिल्य, उषा शांडिल्य, लिपि शांडिल्य, नितिन लालचंदानी, अश्विनी पगारे, सुशील बिल्लौरे तथा साथियों ने भाग लिया। ग्वालियर जिला कराटे खेल संघ के सर्वश्री रोहित शर्मा, सौरभ गर्ग, अभय सक्सेना और पंकज पराशर ने भी पौध-रोपण किया।

बेनिसन हेल्पिंग सोशल वेलफेयर सोसाइटी रीवा की सुश्री प्राची वाजपेई, अमित विश्वास, प्रतिमा शुक्ला, श्रीधर पांडे भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button