National

मुंबई: शिंदे गुट के विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे पर FIR, म्यूजिक कंपनी के सीईओ को अपहरण करने का मामला

महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक खबर के अनुसार यहां की राजधानी मुंबई में शिवसेना (शिंदे गुट) (Shivsena-Shinde Camp) विधायक प्रकाश सुर्वे (Prakash Surve) के बेटे राज सुर्वे (Raj Surve) के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

मिली खबर के अनुसार उन पर अपने सहयोगियों की मदद से बंदूक की नोंक पर एक म्यूजिक कंपनी के CEO का अपहरण करने, उसके साथ मारपीट करने और धमकी देने का संगीन आरोप है। मुंबई पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मामले पर मुंबई पुलिस ने बताया कि, मुंबई पुलिस ने कल गोरेगांव पूर्व क्षेत्र से फिरौती के लिए एक व्यापारी राजकुमार सिंह का अपहरण करने के आरोप में शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक प्रकाश सुर्वे के बेटे राज सुर्वे और अन्य के खिलाफ वनराई पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज़ की। पुलिस ने राज सुर्वे समेत 5 आरोपियों को नामजद किया है और 10-12 अज्ञात आरोपियों का भी FIR में जिक्र है। घटना पर जानकारी का इंतजार है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button