Chhattisgarh
Trending

नरेला विधानसभा में ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मेलन: राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लें कार्यकर्ता: नरेन्द्र सिंह तोमर

nst

कार्यकर्ता संकल्प लें कि 2023 और 2024 में फिर खिलेगा कमल

  • चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग
    मंत्री सारंग ने किया केंद्रीय मंत्री तोमर का भव्य स्वागत
    भोपाल : रविवार, अगस्त 6, 2023. रविवार को केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में नरेला विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन पीपुल्स मॉल में आयोजित किया गया। इससे पहले भोपाल आगमन पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री व नरेला विधानसभा विधायक विश्वास कैलाश सारंग की अगुवाई में एयरपोर्ट रोड से पीपुल्स मॉल तक केंद्रीय मंत्री तोमर का भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकारों ने हर वर्ग की चिंता कर उनका जीवन बदलने का काम किया है। राष्ट्र और प्रदेश को परम वैभव की ओर ले जाने का काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी आप दृढ़ निश्चय के साथ मैदान में उतरे हैं और मन लगाकर काम किया है, तब-तब पार्टी ने बहुमत से जीत हासिल की है।
    हर कार्यकर्ता 10-10 लोगों को फोन करके भाजपा की जीत का दिलाएं संकल्प
    केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने जनकल्याणकारी और विकास के कार्य किये हैं। वहीं अब विधानसभा चुनाव समीप हैं और एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुटना पड़ेगा। समस्त कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जनता के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना होगा और जनता से सीधा संवाद करना होगा। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति के हाथ में फोन है, मेरा अनुरोध है आज नरेला विधानसभा से यह संदेश पहुंचना चाहिए कि नवंबर में प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी। प्रदेशभर में आप अपने परिचितों को दस-दस फोन करके भाजपा के विजय का संकल्प दिलवाएं। आपके इस छोटे से प्रयास से भाजपा की फिर से सरकार बनेगी।
    कार्यकर्ता संकल्प लें कि 2023 और 2024 में फिर खिलेगा कमल
    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री व नरेला विधायक विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नेतृत्व हमें मिला है। जहां केंद्र में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से हर वर्ग का जीवन बदला है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में अमूलचूल परिवर्तन हुआ है। मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में पहले बेटियां लाड़ली लक्ष्मी बनीं और अब बहनें लाड़ली बहना बन गईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाह्न करते हुए कहा कि हमें फिर संकल्प के साथ जनता के बीच पहुंचना है कि 2023 में प्रदेश और 2024 में देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।
    भाजपा के शासनकाल में नरेला की तस्वीर बदली
    मंत्री सारंग ने भाजपा सरकार की प्रगतिशील विचार धारा का उल्लेख करते हुए कहा कि 2003 के पहले कांग्रेस शासनकाल में नरेला विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। 2008 में जब नरेला विधानसभा में कमल खिला तो यहां विकास की गंगा प्रवाहित हुई। जो अभी तक अविरल बह रही है। उन्होंने बताया कि 2008 के पहले नरेला क्षेत्र में पेयजल का अभाव था। वहीं अब हर घर नर्मदा जल पहुंच रहा है। भाजपा के शासनकाल में नरेला विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य किये जा रहे हैं। जिससे जनता की मूलभूत सुविधाओं में निरंतर विस्तार हो रहा है।
    बाइक रैली के साथ केंद्रीय मंत्री तोमर का हुआ भव्य स्वागत
    मंत्री सारंग की अगुवाई में नरेला विधानसभा अंतर्गत एयरपोर्ट रोड से पीपुल्स मॉल तक 200 से अधिक स्वागत मंचों के माध्यम से केंद्रीय मंत्री तोमर का भव्य स्वागत किया गया। यहां विभिन्न समाजों ने पुष्प वर्षा व आतिशबाजी कर तोमर का अभिनंदन किया। इस दौरान करीब 2 हजार बाइक तोमर के काफिले के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही ढोल नंगाड़ों के साथ आरती की थाल लिये भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तोमर का तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मालती राय, पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, विधानसभा संयोजक विजय सिंह, नरेला विधानसभा के सभी 6 मंडलों के अध्यक्ष, सभी नरेला क्षेत्र के भाजपा के सभी 13 पार्षद, सभी 330 बूथों के अध्यक्ष तथा पन्ना प्रभारी सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
?s=32&d=mystery&r=g&forcedefault=1
Shelendra Shrivas

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button