
पॉलिसी तथा अन्य स्कीमों के नाम पर सेंकड़ों लोगों से की थी करोड़ों रुपये की ठगी
भोपाल : शुक्रवार, अगस्त 4, 2023। राजधानी की एमपी नगर पुलिस ने चार सौ बीसी के मामले मे फरार चल रहे आरोपी सहारा इन्डिया कम्पनी के डायरेक्टर करनेश अवस्थी पिता राम कुमार अवस्थी (56) निवासी 3/66 एच सेक्टर लखनऊ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया की अनेक लोगो ने विभिन्न पॉलिसियो में कंपनी में जमा अपनी रकम को हड़प लिये जाने की शिकायते की थी। जॉच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कंपनी के डायरेक्टर सहित अन्य लोगो के खिलाफ मामला कायम किया था। जिसके बाद से ही कंपनी के डायरेक्टर की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी में है।



